gujarat man injured in pahalgam terror attack bhavnagar dig say 20 people gone there पहलगाम आतंकी हमले में गुजरात का शख्स भी घायल, भावनगर DIG बोले- 20 लोग गए थे घूमने, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़gujarat man injured in pahalgam terror attack bhavnagar dig say 20 people gone there

पहलगाम आतंकी हमले में गुजरात का शख्स भी घायल, भावनगर DIG बोले- 20 लोग गए थे घूमने

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। पीड़ितों में ज्यादातर पर्यटक हैं। पीड़ितों में गुजरात का एक शख्स बताया जा रहा है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भावनगरTue, 22 April 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम आतंकी हमले में गुजरात का शख्स भी घायल, भावनगर DIG बोले- 20 लोग गए थे घूमने

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर को हुए आतंकियों क हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। पीड़ितों में ज्यादातर पर्यटक हैं। साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो विदेशी भी शामिल हैं। दो स्थानीय नागरिक भी इस हमले में मारे गए हैं। गुजरात का एक शख्स भी हमले का शिकार हुआ है।

गुजरात के भावनगर DIG गौतम एम. परमार ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भावनगर के विनुभाई डाभी भी घायल हो गए हैं। वे अभी अनंतनाग में हैं। उनकी हालत में सुधार है। हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक भावनगर के 20 लोग वहां घूमने गए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के नाम पता करने के बाद हम कुछ कह सकते हैं। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में हैं। जल्द हमें और जानकारी मिलेगी।

पहलगाम से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन के घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरे एक विशाल घास के मैदान में यह हमला हुआ। यह पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। इसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जानते हैं। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी मैदान में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे और पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।