Burglary at Banda Home Jewelry and Cash Stolen During Wedding Festivities पड़ोस की शादी से लौटा परिवार तो घर मिला साफ, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBurglary at Banda Home Jewelry and Cash Stolen During Wedding Festivities

पड़ोस की शादी से लौटा परिवार तो घर मिला साफ

Banda News - बांदा में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब वे रात को वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर पाया कि अलमारी और संदूक के ताले भी टूटे हुए थे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाTue, 22 April 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
पड़ोस की शादी से लौटा परिवार तो घर मिला साफ

बांदा। संवाददाता पड़ोस में लड़की की शादी कार्यक्रम से परिवार देर रात घर लौटा तो मुख्य गेट, कमरे, संदूक के ताले के साथ अलमारी का लॉक भी टूटा और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोर जेवर और नकदी उठा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

बिंसडा थानाक्षेत्र के डभनी गांव के कछियापुरवा निवासी देवनारायण कुशवाहा के मुताबिक, पड़ोस में लड़की की शादी थी। घर के सभी सदस्य ताला बन्द करके शादी समारोह में शामिल थे। रात करीब तीन बजे कार्यक्रम से वापस आये तो मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। उसमें लगा ताला टूटा था। अन्दर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा था। उसमें रखा चांदी का बिछुवा, पायल, सोने की तीन जंजीर, कान के झुमके, दो अंगूठी, सलाई और 10 हजार रुपये नकद गायब थे। कमरे में रखे सन्दूख का भी ताला टूटा था, जिसमें रखा सामान भी गायब था। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।