Myanmar earthquake more than 700 muslims killed during Friday prayers जुमे की नमाज पढ़ रहे थे 700 से ज्यादा मुस्लिम, म्यांमार में आए भूकंप ने एक झटके में ले ली जान, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Myanmar earthquake more than 700 muslims killed during Friday prayers

जुमे की नमाज पढ़ रहे थे 700 से ज्यादा मुस्लिम, म्यांमार में आए भूकंप ने एक झटके में ले ली जान

  • म्यांमार में आए भूकंप से जुड़ी भयावह कहानियां सामने आ रही हैं। देश के एक मुस्लिम संगठन ने एक ऐसी ही दर्दनाक खबर को साझा किया है। संगठन के मुताबिक भूकंप में 700 से ज्यादा नमाजियों की मौत हो गई।

Jagriti Kumari एपी, मांडलेMon, 31 March 2025 01:56 PM
share Share
Follow Us on
जुमे की नमाज पढ़ रहे थे 700 से ज्यादा मुस्लिम, म्यांमार में आए भूकंप ने एक झटके में ले ली जान

म्यांमार और थाईलैंड में बीते शुक्रवार भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। इस भूकंप ने म्यांमार में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चारों तरफ मलबे ही मलबे नजर आ रहे हैं और लोग अपने परिजनों की खोज में जुटे हुए हैं। इस बीच 1700 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है और हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.7 नापी गई थी। झटका इतना जोरदार था कि लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। इस हादसे से जुड़ी कई दर्दनाक कहानियां अब सामने आ रही हैं। देश के एक मुस्लिम संगठन ने बताया है कि इस दौरान जुमे की नमाज पढ़ रहे 700 लोग एक झटके में मारे गए।

संगठन ने बताया कि रमजान के पाक महीने में उस वक्त 700 से ज्यादा लोग नमाज अदा कर रहे थे। स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क की संचालन समिति के सदस्य ने सोमवार को बताया कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास आए भूकंप में करीब 60 मस्जिदें ढह गईं। इरावदी न्यूज साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में भूकंप के दौरान कई मस्जिदें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते भी दिखाए दे रहे हैं। संगठन ने बताया कि इनमें से ज्यादातर मस्जिदों की इमारतें पुरानी थीं।

हताहतों की संख्या का पता लगाना मुश्किल

इस बीच यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों की संख्या भूकंप में मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल है या नहीं। सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने बताया है कि इस हादसे में 3,400 लोग घायल हुए हैं और 300 से अधिक लोग लापता हैं। खबरों के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में मरने वाले और घायल लोगों की वास्तविक संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कई गुना अधिक हो सकती है। देश भर में फैली अराजकता की वजह से कई क्षेत्रों में नुकसान के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है।

ये भी पढ़ें:खतरे की आहट! म्यांमार के बाद अब यहां 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट
ये भी पढ़ें:मलबे के नीचे दबे शव सड़ने लगे, फैल रही दुर्गंध; म्यांमार में भूकंप से 1700 मौतें
ये भी पढ़ें:म्यांमार भूकंप में 300 परमाणु बम एक साथ फूटने जितनी तबाही!10 हजार मौतों की आशंका

तबाह हो गया पूरा शहर

मामले की जानकारी देते हुए म्यांमार में अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति के कार्यक्रमों की उप निदेशक लॉरेन एलेरी ने बताया, "हम इस समय नुकसान के पैमाने के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। आपातकाल की स्थिति है।” उन्होंने बताया, "मंडाले के पास एक शहर में 80% इमारतें ढह गई हैं।” गौरतलब है कि लगभग 1.5 मिलियन की आबादी वाले मंडाले शहर के पास केंद्रित भूकंप में हजारों बिल्डिंगें ध्वस्त हो गईं। शहर का हवाई अड्डे भी पूरी तरह ठप्प पड़ चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।