Russian woman gave her husband permission to rape Ukrainian women sentenced to jail यूक्रेनी औरतों का रेप करो… रूसी सैनिक की पत्नी ने पति को दी थी सलाह, कोर्ट ने सुनाई सजा, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Russian woman gave her husband permission to rape Ukrainian women sentenced to jail

यूक्रेनी औरतों का रेप करो… रूसी सैनिक की पत्नी ने पति को दी थी सलाह, कोर्ट ने सुनाई सजा

  • यूक्रेन की अदालत ने एक रूसी सैनिक की पत्नी को पांच साल की जेल की सुनाई है। कथित तौर पर इस महिला ने पति को यूक्रेनी औरतों के साथ बलात्कार करने की इजाजत दी थी।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानWed, 2 April 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
यूक्रेनी औरतों का रेप करो… रूसी सैनिक की पत्नी ने पति को दी थी सलाह, कोर्ट ने सुनाई सजा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी बीते तीन साल से जंग जारी है। इस युद्ध के दौरान दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया जहां इस जंग के खत्म होने की राह देख रही है वहीं दूसरी तरफ रूस की एक महिला पर अपने ही सैनिक पति को क्रूरता के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। इस महिला ने कथित तौर पर सरहद पर तैनात अपने पति को यूक्रेनी औरतों के साथ बलात्कार की इजाजत दी। इतना ही नहीं महिला ने पति को इसके लिए उकसाया भी।

जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2022 में यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SSU) ने एक रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच एक इंटरसेप्ट की गई बातचीत का ऑडियो जारी किया था। इसमें महिला को अपने पति को यूक्रेनी महिलाओं से बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित करते सुना गया। महिला ने अपने पति से कहा कि वह उन औरतों का बलात्कार कर सकता है बशर्ते वह प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करे। रेडियो लिबर्टी की यूक्रेनी और रूसी सेवाओं के पत्रकारों ने दंपति की पहचान ओल्गा और रोमन बाइकोवस्की के रूप में की।

ये भी पढ़ें:ट्रंप की डील पर यूक्रेन डाल रहा रोड़ा, रूस ने अमेरिका को सौंपी शिकायतों की लिस्ट
ये भी पढ़ें:30 दिन में 22000 सैनिक मरे और 1100 टैंक तबाह; यूक्रेन पर भारी पड़ रही रूस से जंग
ये भी पढ़ें:यूक्रेन युद्ध को लेकर समझौता नहीं हुआ तो रूसी तेल पर लगाएंगे 50% टैरिफ: ट्रंप

मामला सामने आने के बाद रूसी महिला को युद्ध के कानूनों का उल्लंघन करने के संदेह का नोटिस दिया गया। उसे अंतरराष्ट्रीय सूची में वांटेड की लिस्ट में भी डाल दिया गया। यूक्रेनी कानून प्रवर्तन अधिकारियों की जांच के बाद दिसंबर 2022 में अदालत में ओल्गा बाइकोव्स्काया के खिलाफ मामला दायर किया गया। अब महिला को युद्ध के कानूनों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया है और कोर्ट ने उसे 5 साल की जेल की सजा सुनाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।