यूक्रेनी हमलों से डरकर रूस ने क्रीमिया से काला सागर बेड़ा हटाया! पुतिन के लिए बड़ा झटका
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के निर्णायक मोड़ ले लिया है। अब यूक्रेनी लड़ाके रूस पर भारी पड़ रहे हैं। लगातार हमलों से सहमे रूस ने रूस ने कब्जे वाले क्रीमिया क्षेत्र से अपना काला सागर बेड़ा हटा लिया है।

Ukraine Russia War Latest Update- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के निर्णायक मोड़ ले लिया है। पहले जहां रूसी खेमा यूक्रेन की खूबसूरत धरती को बर्बाद कर रहा था, अब यूक्रेनी लड़ाके रूस को बड़ी चोट दे रहे हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिले घातक हथियारों के दम पर यूक्रेन ने अब रूस के अंदर ही धमाके करने शुरू कर दिए हैं। कुछ दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने भी कहा था कि अब वे आक्रामक बन रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रूस ने कब्जे वाले क्रीमिया क्षेत्र से अपना काला सागर बेड़ा हटा लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह यूक्रेन के मिसाइल और ड्रोन हमलों में वृद्धि से डरकर लिया गया फैसला है। अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं तो ये रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ा झटका होगा जिन्होंने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया पर कब्ज़ा कर लिया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) अखबार ने पश्चिमी अधिकारियों और नौसेना विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए 5 अक्टूबर को दावा किया कि रूस ने सेवस्तोपोल से तीन हमलावर पनडुब्बियों और दो युद्धपोतों को रूस और क्रीमिया के अन्य बंदरगाहों पर स्थानांतरित कर दिया है।
उधर, टेलीग्राफ अखबार ने ब्रिटिश खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि रूसी काला सागर बेड़ा "यूक्रेन युद्ध के दक्षिणी किनारे पर समवर्ती खतरों से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है" और "सेवस्तोपोल के खतरों के मद्देनजर बेड़े की गतिविधियां नोवोरोस्सिय्स्क में स्थानांतरित होने की संभावना है"। अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं तो ये रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ा झटका होगा जिन्होंने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया पर कब्ज़ा कर लिया था।
क्रीमिया रूस के लिए महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा
क्रीमिया ने यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण का समर्थन करने वाले प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य किया है। 19वीं सदी से रूस के काला सागर बेड़े का मुख्य आधार सेवस्तोपोल, युद्ध की शुरुआत के बाद से नौसैनिक अभियानों के लिए विशेष महत्व रखता है।
दूसरा कारण इसे लॉजिस्टिक हब के रूप में उपयोग करना, उत्तर की ओर भूमि युद्ध के लिए युद्ध सामग्री और सामग्री भेजना है। सेवस्तोपोल से हटने का निर्णय हाल के हफ्तों में यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों की एक सीरीज के बाद आया है। जिसमें रूसी जहाजों और बेड़े के मुख्यालय को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेन कर रहा जवाबी कार्रवाई
यूक्रेनी हमलों ने पिछले महीने रूस के नौसेना मुख्यालय को नष्ट कर दिया था और डॉक किए गए युद्धपोतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे बंदरगाह शहर नौसैनिक अड्डे के रूप में अस्थिर हो गया। हालिया हमले ने न केवल रूस को काला सागर के कुछ हिस्सों तक पहुंच से वंचित कर दिया है, बल्कि यूक्रेन को महत्वपूर्ण अनाज शिपमेंट भेजने के लिए एक नया गलियारा खोलने की भी अनुमति दे दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।