Jharkhand Teachers Demand 11-Point Agenda in Rally for Rights 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsJharkhand Teachers Demand 11-Point Agenda in Rally for Rights

11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन

झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन ने 11 सूत्री मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण रैली निकाला तथा अपनी हक की आवाज बुलंद की। प्रखंड अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरThu, 10 April 2025 05:49 AM
share Share
Follow Us on
11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन

चांडिल,संवाददाता। झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन ने 11 सूत्री मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण रैली निकाली तथा अपने हक की आवाज बुलंद की। प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रमाणिक के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल चांडिल प्रखंड मुख्यालय पहुंचा तथा मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बीडीओ के माध्यम से मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में शिक्षक संवर्ग के एमएसीपी लागू करने, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने एवं केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता देने समेत 11 मांगें शामिल हैं। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, कोल्हान समन्वयक गंगासागर मंडल, प्रांतीय महिला प्रोकष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा महतो, जिला सचिव जवाहर लाल महतो ने रैली को संबोंधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार प्रथम स्तर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर अपना हस्ताक्षर अभियान चलाया। ध्यानाकर्षण रैली के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण हेतु हस्ताक्षरित प्रतियों के साथ सरकार को मांग पत्र बीडीओ के माध्यम से दिया। जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम एवं राज्य स्तर पर कर्मचारियों का महाजुटन होगा। इस मौके पर राकेश कुमार, प्रकाश मंडल, उदित कुमार गोराई, धरम सिंह उरांव, विमल चौधरी, नरेंद्र नाथ महतो, बलराम सिंह पातर आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।