चांडिल डैम पहुंचने लगे साइबेरियन पक्षी, बढ़ी रौनक
हजारों किलोमीटर दूरी तय कर साइबेरियन पक्षी चांडिल डैम पहुंचे हैं, जिससे पर्यटकों में खुशी है। इस साल ये पक्षी दो से तीन सप्ताह की देरी से आए हैं। चांडिल डैम में ये फरवरी के अंत तक रहते हैं। पक्षियों...

हजारों किलोमीटर दूरी तय कर विदेशी परिंदे साइबेरियन शनिवार को चांडिल डैम पहुंचने से पर्यटकों में खुशी है। साइबेरियन पक्षी के दीदार से सैलानियों के मन को काफी सुकून मिल रहा है। इस वर्ष करीब दो से तीन सप्ताह बिलंब से साइबेरियन पक्षी चांडिल डैम पहुंचे है। यह पक्षी फरवरी माह के अंत तक चांडिल डैम में प्रवास करते हैं। प्राय: हर वर्ष साइबेरियन पक्षी नवम्बर माह के मध्य तक चांडिल डैम पहुंच जाते थे। साइबेरियन पक्षी के कलरव से पूरा चांडिल डैम गूंजने लगा है। चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने बताया कि विदेशी पक्षी साइबेरियन के चांडिल डैम पहुंचने से पर्यटकों में खुशी है। चांडिल डैम का आबो हवा साइबेरियन पक्षी को काफी भाता है। विदेशी मेहमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचे इसके लिए समिति हरसंभव प्रयास करती है। साइबेरियन पक्षी के आने से चांडिल डैम के नौका विहार की शोभा बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।