चौका: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
चांडिल में रांची-टाटा हाईवे पर शनिवार को दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली घटना में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारकर सुधीर राय को घायल किया। दूसरी घटना में कार ने बाइक सवार अजीत गोराई को गंभीर रूप से घायल...
चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाईवे पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। पहली घटना चौका थाना क्षेत्र के दिरलंग गांव की है। जहां एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार दिरलंग निवासी सुधीर राय गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना सुबह 11 बजे की है। घटना के बाद ट्रेलर भागने में सफल रहा। घायल को पुलिस ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। वहीं, दूसरी घटना चौका थाना क्षेत्र के दिरलंग गांव की ही है। जहां बाइक को कार ने जोरदार धक्का मार दिया।जिससे बाइक सवार युवक अजीत गोराई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया जहां बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। घटना दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-टाटा हाईवे को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।