Two Youths Injured in Separate Road Accidents on Ranchi-Tata Highway चौका: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsTwo Youths Injured in Separate Road Accidents on Ranchi-Tata Highway

चौका: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में रांची-टाटा हाईवे पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, जबकि दूसरी घटना में कार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSun, 13 April 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
चौका: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाईवे पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। पहली घटना चौका थाना क्षेत्र के दिरलंग गांव की है। यहां एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार दिरलंग निवासी सुधीर राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह 11 बजे की है। घटना के बाद ट्रेलर भागने में सफल रहा। घायल को पुलिस ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। वहीं, दूसरी घटना चौका थाना क्षेत्र के दिरलंग गांव की ही है, जहां बाइक को कार ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें बाइक सवार युवक अजीत गोराई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया जहां बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। घटना दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-टाटा हाईवे को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।