326th Khalsa Creation Day Celebrated at Gurudwara in Fusro सबद कीर्तन के साथ मनाया गया खालसा सृजन दिवस, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro News326th Khalsa Creation Day Celebrated at Gurudwara in Fusro

सबद कीर्तन के साथ मनाया गया खालसा सृजन दिवस

बेरमो के फुसरो स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 326वां खालसा सृजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पाठ और शबद कीर्तन किया गया। विभिन्न गुरुद्वारों से संगत आई और गुरु गोविंद सिंह महाराज की वाणी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 14 April 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
सबद कीर्तन के साथ मनाया गया खालसा सृजन दिवस

करगली। बेरमो के फुसरो स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जवाहर नगर में 326वां खालसा सृजन दिवस वैशाखी मनाया गया। इस अवसर पाठ व शबद कीर्तन किया गया। यहां 8 गुरुद्वारा करगली बाजार, जरीडीह बाजार, संडे बाजार, जारंगडीह, कथारा, गोमिया व बोकारो थर्मल से संगत आए। खालसा पंथ की नींव रखने वाले श्री गोविन्द सिंह महाराज की वाणी को ग्रहण किया गया। साथ ही धर्म ग्रथं के समक्ष सभी श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। रानीगंज के रागी जत्था के सरदार गुरदीप ने खालसा सृजन 1699 गुरु गोविंद के नेतृत्व किए जाने पर प्रकाश डाला। वहीं आठों गुरुद्वारा सेन्ट्रल कमेटी के प्रधान सरदार गुरमीत ने भी प्रकाश डाला। प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया गया।आयोजन को सफल बनाने में जवाहर नगर के संगत के अध्यक्ष तरसेम सिंह, प्रधान सचिव करणदीप सिंह, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, मनींदर सिंह, कमजीत राणा, हरभजन सिंह, मलकीत सिंह, एसएस राणा, गुरमीत सिंह, करण, जसवीर सिंह, पलविंदर सिंह, उत्तम प्रकाश सिंह व शक्ति सिंह सहित सभी सीख महिलाओं के समर्थन से सफल हुआ। सीसीएल बीएंडके जीएम चितंरजन कुमार, जीएम की पत्नी श्वेता जी, छेदी नोनिया, ज्ञानवेन्द चौबे आदि ने भी मत्था टेका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।