सुख-समृद्धि की कामना के साथ बाहा बोंगा सरहुल पूजा
सीसीएल जारंगडीह की बंद पड़ी खदान के निकट, गेंदो मांझी के वंशजों ने बाहा बोंगा सरहुल पूजा का आयोजन किया। नायके हड़ाम अर्जुन हेम्ब्रम और बबलू मांझी के नेतृत्व में इस पूजा में आदिवासी समुदाय ने नृत्य कर...

कथारा, प्रतिनिधि। सीसीएल जारंगडीह की बंद पड़ी भूमिगत खदान के समीप सोमवार को गेंदो मांझी के वंशजों ने ललपनिया तुलबुल हरदियामो निवासी सह नायके हड़ाम अर्जुन हेम्ब्रम की उपस्थिति व बबलू मांझी के नेतृत्व में बाहा बोंगा सरहुल पूजा किया। पूजा अर्चना के बाद मांदर की थाप पर आदिवासी महिला व पुरुषों ने नृत्य करते हुए खुशहाली व समृद्धि की कामना किया। नायके हड़ाम अर्जुन हेम्ब्रम व बबलू मांझी ने बताया की खदान बनने के पूर्व से ही उनके पूर्वज इस स्थल में बाहा पूजा किया करते थे। उनके गुजरने के बाद मेरे अभिभावकों ने इस परंपरा को जारी रखा। आगामी 13 अप्रैल को वृहद रुप से सरहुल मनाने का निर्णय लिया गया है। पूजा स्थल सार्वजनिक होता है वहां कोई भी पूजा अर्चना कर सकता है लेकिन उस जमीन का मालिकाना हक गेंदो मांझी के वंशजों यानी उनका ही रहेगा। आगे कहा की उक्त बाहा बोंगा स्थल पर कोई व किसी तरह का निर्माण हमारे वंशजों की सहमति के बाद ही होगा। जारंगडीह दक्षिणी की मुखिया सुमंती देवी, सुदेश भुईयां, महेश हेम्ब्रम, सुखदेव मांझी, संजय हेम्ब्रम, सहदेव मांझी, करमचंद हेम्ब्रम, दुर्गा हेम्ब्रम, बालेश्वर नायक, बबलू मांझी, शिवलाल मांझी, उमेश मांझी, कांति देवी, बसंती देवी, दशमी टुडू, बड़की देवी, छोटकी देवी, बिनोद लाल महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।