कुमारी आकांक्षा ने खेलो इंडिया राष्ट्रीय विमेंस लीग में पाया तीसरा स्थान
बोकारो की युवा खिलाड़ी कुमारी आकांक्षा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उसने प्रि-जूनियर वर्ग 51-54 किलोग्राम में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 10 से 12 अप्रैल तक बिलासपुर...

बोकारो, प्रतिनिधि। जिले की एक प्रतिभावान युवा खिलाड़ी कुमारी आकांक्षा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। कुमारी आकांक्षा जो प्रि-जूनियर वर्ग 51-54 किलोग्राम भार वर्ग में मार्शल आर्ट खेल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उसने अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय विमेंस लीग 2025 प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्व. बीआर यादव इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुई। इस सफलता के लिए कुमारी आकांक्षा को खेलो इंडिया की ओर से 6000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित भी किया गया। जो उनकी मेहनत, समर्पण और अथक प्रयासों का प्रतीक है। बोकारो जिला पेंचक सिलाट संघ के महासचिव धनंतर कुमार ने कुमारी आकांक्षा को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह विश्वास जताया कि संघ भविष्य में भी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान करता रहेगा। जिससे और अधिक युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।