सेक्टर 4 में मनी शहीद मंगल पांडेय की जयंती
चित्र परिचय:20: सेक्टर 4 में शहीद मंगल पांडेय जयंती मनाते शहरवासी। सेक्टर 4 में मनी शहीद मंगल पांडेय की जयंतीसेक्टर 4 में मनी शहीद मंगल पांडेय की जयंत

मंगलवार को सेक्टर 4 में स्वतंत्रता सेनानी शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती मनाई गई। बोकारो विकास फोरम व मजदूर बोकारो इस्पात संघ के सदस्यों ने मंगल पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि दी। फोरम के संगक्षक रास नारायण सिंह ने कहा कि देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय की प्रतिमा को तोड़ना बोकारो के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आज भी हमारा देश आजाद होकर भी अंग्रेजों की गलत नीतियों के मानसिकता के लोग हमारे समाज में भरे पड़े हैं। समाजसेवी धनंजय सिंह ने कहा कि मां भारती के प्रथम सपूत देश के महानायक उनकी प्रतिमा लगने से बोकारो में हमारे युवा पीढ़ी को नई दिशा और दशा मिलेगी और उनकी प्रतिमा स्थल से बोकारो की धरती पर नई ऊर्जा का संचार होगा। मौके पर राशनारायण सिंह, धनंजय सिंह, मितेश कुमार कारण, विनोद कुमार राम, गुलाम रसुल, आरएस ठाकुर, आशुतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, कुशल कुमार, मिलन कुमार महतो, राम झा, हर्ष जायसवाल, बिक्रम कुमार, उत्तम कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।