Chief Minister s Livestock Development Program Distributes Goats in Jariadih Block मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 25 लाभुकों के बीच हुआ बकरी वितरण , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChief Minister s Livestock Development Program Distributes Goats in Jariadih Block

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 25 लाभुकों के बीच हुआ बकरी वितरण 

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 25 लाभुकों के बीच हुआ बकरी वितरण मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 25 लाभुकों के बीच हुआ बकरी वितरण मुख्यमंत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 13 April 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 25 लाभुकों के बीच हुआ बकरी वितरण 

जरीडीह प्रखंड के तीन पंचायत बेलडीह, भस्की व चिलगड्डा पंचायत में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी-बकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भ्रमशील पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, मुखिया संतोष कुमार महतो व मंटू मरांडी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान तीनो पंचायतों में बकरा- बकरी का वितरण किया गया। मौके पर भ्रमणशील पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 लाभुकों को चार बकरी व एक बकरा प्रति लाभुक को पालन के लिए दिया गया है। इनमें 90 प्रतिशत अनुदान और 75 प्रतिशत अनुदान पर बकरियां प्रदान की गई है। इसके तहत किसानों की आय वृद्धि के लिए सरकार द्वारा उन्नत नस्ल की बकरियों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर मुखिया मंटु राम मरांडी, संतोष कुमार महतो, अमजद हुसैन, पुनम देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।