Extreme Heatwave Hits Bokaro Record Temperatures Reach 42 5 C भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े से झुलसा बोकारो, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsExtreme Heatwave Hits Bokaro Record Temperatures Reach 42 5 C

भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े से झुलसा बोकारो

भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े से झुलसा बोकारोभीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े से झुलसा बोकारो, इस वर्ष का सबसे अधिक गर्म दिन रहा 25 अप्रैल,तापम

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 26 April 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े से झुलसा बोकारो

बोकारो में विगत एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो इस साल का सबसे अधिकत तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जिस कारण फिलहाल लोगो को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी से अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी से लौहनगरी के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने शहरवासियों को झुलसा दिया है। लोग दिनभर चिलचिलाती धूप लू से परेशान रहे। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तेज धूप गर्म हवाओं ने परेशान किया। तो रात में उमस ने पसीने से तरबतर किया। इस भीषण गर्मी में जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हो गई है। सदर अस्पताल के साथ साथ बोकारो जेनरल अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में बच्चों के बीमार होने की संख्या बढ़ गई है। वहीं दो दिनो के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होने की संभावना है। जिसके बाद लोगों को कुछ दिनों तक राहत मिलेगी।

गर्मी से नहाना हुआ दुभर

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण सेक्टर एरिया और घनी आबादी के बीच बने मकानों के ओवरहेड टैंक का पानी सुबह 9 बजे ही गर्म हो जा रहा है। जिससे 9 बजे के बाद नहाना तो दूर उबलते हुए पानी से दूसरा काम भी कर पाना मुश्किल हो रहा है। यही नहीं सड़क पर निकलने पर चप्पल जूते गर्म हो जा रहे हैं। बिना एसी वाले घरों के कमरों का तापमान 37 डिग्री से ज्यादा रह रहा है। दोपहर में भीड़भाड़ रहने वाली सड़कें सूनी हो जा रही हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से सरकार के निर्देश के अनुरूप शनिवार से स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत सभी वर्गों की छुट्टी 12 बजे तक की जानी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।