Indian Communist Party Member Criticizes BJP After Pahalgam Terror Attack भाजपा के हाथ में देशवासी सुरक्षित नहीं: महमूद, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsIndian Communist Party Member Criticizes BJP After Pahalgam Terror Attack

भाजपा के हाथ में देशवासी सुरक्षित नहीं: महमूद

गोमिया। पहलगाम में आतंकी घटना पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के इफ्तेखार महमूद ने कहा कि यह इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में लोग सुरक्षित नहीं हैं और नोटबंदी से केवल जनता को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 24 April 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा के हाथ में देशवासी सुरक्षित नहीं: महमूद

गोमिया। पहलगाम की आतंकी घटना पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि यह घटना इंसानियत को तार तार कर देने वाली है। किंतु यह भी स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के हाथ में देशवासी सुरक्षित नहीं है। आतंकवाद को खत्म करने के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी से सिर्फ जनता तंग और तबाह होती रही, सरकार का घोषित उद्देश्य खोखला निकला। कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की जवाबदेही केंद्र सरकार की है किंतु अभी तक गृह मंत्री ने अपनी विफलता स्वीकार नहीं की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।