रुद्र महायज्ञ व मारुति महायज्ञ में माथा टेकने पहुंचे विधायक उमाकांत
रुद्र महायज्ञ व मारुति महायज्ञ में माथा टेकने पहुंचे विधायक उमाकांत रुद्र महायज्ञ व मारुति महायज्ञ में माथा टेकने पहुंचे विधायक उमाकांत रुद्र महायज्ञ

चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी पंचायत के घांघरागौडा में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक उमाकांत रजक ने माथा टेका। यज्ञ पुरुष भगवान से चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड समेत विश्व कल्याण की कामना की। इसी प्रकार भौस्की में आयोजित सप्तम दिवसीय मारुति महायज्ञ में शामिल होकर विश्व कल्याण की कामना की। इसके पूर्व घांघरागौड़ा यज्ञ कमेटी ने विधायक उमाकांत रजक का स्वागत किया। मौके पर महावीर महथा, राम पद महथा, विजय महथा, राजीव महथा, अनिल पाण्डेय, दुर्गाचरण महथा, दिलीप महथा, गौतम महथा, बोमकेश महथा, रूपलाल महथा, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।