Student Parliament Inauguration Ceremony at Pandit Bageshwari Pandey Saraswati Vidya Mandir छात्र संसद के सदस्यों को दिलाई शपथ, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsStudent Parliament Inauguration Ceremony at Pandit Bageshwari Pandey Saraswati Vidya Mandir

छात्र संसद के सदस्यों को दिलाई शपथ

पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुग्दा में छात्र संसद के चयनित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय और सचिव ऋषिकांत तिवारी ने दीप प्रज्वलन किया। विद्यालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 9 May 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
छात्र संसद के सदस्यों को दिलाई शपथ

दामोदा। पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुग्दा में छात्र संसद के चयनित सदस्यों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय, सचिव ऋषिकांत तिवारी एवं प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि छात्र संसद का निर्माण विद्या भारती की योजना में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यहां प्रधानमंत्री के रूप में भैया इशांत कुमार महतो का चयन संसदीय चुनाव प्रणाली के अंतर्गत किया गया जिनका शपथ ग्रहण विद्यालय के अध्यक्ष द्वारा कराया गया। संचालन आचार्य संजीव कुमार मंडल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ दुबे ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।