Tupkadiha Market Faces Traffic Jam and Lack of Basic Amenities बोले बोकारो: नाले की सफाई, सब्जी दुकान के लिए उचित स्थान मिले तो बदलेगी जिंदगी, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTupkadiha Market Faces Traffic Jam and Lack of Basic Amenities

बोले बोकारो: नाले की सफाई, सब्जी दुकान के लिए उचित स्थान मिले तो बदलेगी जिंदगी

तुपकाडीह बाजार जैनामोड़ और बेरमो का संगम स्थल है, जहां हर शाम सब्जी विक्रेताओं की दुकानें लगती हैं। इससे मुख्य सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बाजार में पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की कमी है, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 22 April 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
बोले बोकारो: नाले की सफाई, सब्जी दुकान के लिए उचित स्थान मिले तो बदलेगी जिंदगी

तुपकाडीह बाजार जैनामोड़ व बेरमो का संगम स्थल है। वर्षों पुराने इस बाजार में मुख्य सड़क के किनारे हर शाम सब्जी विक्रेताओं की दुकानें सजती है। इस कारण जैनामोड़-फुसरो मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीर हर दिन जाम से रूबरू होते है। मुख्य सड़क के बगल में बना नाला जाम है। गंदा पानी नाले के ऊपर से होकर बहता है। साफ-सफाई के अभाव में बाजार में कचरे का जमा रहता है। बाजार में पेयजल का व्यवस्था नहीं है। एक चापानल है, जिस पर मुख्य चौक के सारे दुकानदार निर्भर है। वर्षों पहले सांसद मद से तुपकाडीह चौक पर बना यात्री शेड अस्तित्व विहीन हो चुका है। बाजार में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। बाजार से होकर गुजरने वाला 11 हजार वोल्ट का तार जर्जर अवस्था में है। कभी भी किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है।

खुटरी, तांतरी उत्तरी, तांतरी दक्षिणी, कनारी पश्चिमी एवं मानगो पंचायत के क्षेत्र में होने के बाद भी तुपकाडीह बाजार को कोई सुविधा नहीं मिल पाती है। पांचों पंचायत के लोग सहित डालमिया सीमेंट प्लांट के अधिकार कामगार तुपकाडीह में हाट-बाजार के लिए आते हैं। कई स्थानों पर तो नाला जमींदोज हो गया है। इस कारण नाले का पानी ऊपर से बहता है। लोगों को लांघ कर आना-जाना पड़ता है। नाला जाम होने के कारण बारिश में कई स्थानों पर तालाब बन जाता है। ऐसे में गली मोहल्ले के लोगों को सड़क तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इस नाले की साफ-सफाई समय-समय पर हो तो इन परेशानियों से निजात मिल सकती है। स्थानीय विधायक व सांसद इस मार्ग से गुजरते हैं। कई बार लोगों द्वारा मुद्दा उठाया गया। लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है।

मुख्य सड़क किनारे शाम को सजता है सब्जी बाजार, लगता है जाम : कहा कि तुपकाडीह चौक के आसपास एवं नहर किनारे जैनामोड़-फुसरो मुख्य सड़क के किनारे हर शाम सब्जी दुकानें लगती हैं। इससे मुख्य सड़क सिमट जाता है। जाम सा माहौल रहता है। सड़क जाम के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होते रहती है। दुकानदारी से अधिक दुर्घटना में घायल को उठाने और विवाद सुलझाने में यहां के दुकानदार व्यस्त रहते हैं। लोगों का कहना है कि सब्जी दुकानदारों के लिए विशेष स्थल चयनित कर उन्हें प्लेसमेंट किया जाना चाहिए। ताकि बाजार को जाम की स्थिति से निजात मिले। मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होने की बात वर्षों से सुनने को मिल रही है, लेकिन आज तक इस सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सका है। सड़क चौड़ीकरण होने से यहां लगने वाले सड़क जाम से लोगों को राहत मिलेगी। आवागमन भी सुचारू ढंग से चलेगा।

शौचालय और पेयजल का अभाव : लोगों ने कहा कि पांच पंचायत क्षेत्र सहित विस्थापित उत्तरी क्षेत्र का मुख्य बाजार होने के बाद भी यहां शौचालय नहीं है। यहां खरीदारी करने या सामग्री बेचने के लिए पहुंचने वाले लोगों को शौचालय की कमी खलती है। बाजार सुबह से शाम तक खुला रहता है। भीड़ भी काफी होती है। यहां एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे सभी को राहत मिले। इतना हीं नहीं लोगों ने बताया कि खुटरी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मुख्य पाइप लाइन यहीं से होकर गुजरा है। बावजूद इसके इस बाजार में पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। कई से कम दो से तीन स्थानों पर सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था हो तो राहत मिले। इसके अभाव में पानी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

शिकायतें

1. पांच पंचायतों की भीड़ तुपकाडीह बाजार में उमड़ने के कारण जैनामोड़ फुसरो मुख्य मार्ग हमेशा जाम से जूझता है।

2. मुख्य सड़क के नाले जाम है या जमींदोज हो चुका है। नाले का पानी ऊपर से बहता है। बारिश में जगह-जगह जल जमाव से तालाब का रूप ले लेता है।

3. बाजार में एक भी स्थान पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से भी परेशानी होती है।

4. उचित स्थान के अभाव में सब्जी दुकानदार मुख्य सड़क किनारे दुकान सजा कर बैठते है। यह जान लेवा साबित हो सकता है। अनहोनी की संभवना बनी रहती है।

5. बाजार के बीच से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरता है, जो जर्जर अवस्था में है। विभाग का ध्यान नहीं है, खतरा मंडराता है।

सुझाव

1. जैनमोड़-फुसरो मुख्य सड़क का चौड़ीकरण होना चाहिए। जिससे की यहां दुर्घटनाएं कम हो। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।

2. जैनामोड़-फुसरो मुख्य सड़क किनारे बने नाले की सफाई की जानी चाहिए। इससे जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी।

3. बाजार के अलग-अलग स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एक-दो सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना हो।

4. सब्जी दुकानदारों के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे संभावित अनहोनी को टाला जा सके। जाम से भी मुक्ति मिले।

5. बाजार से गुजरने वाली जर्जर 11 हजार वोल्ट की तार को बिजली विभाग द्वारा जल्द से जल्द बदला जाना चाहिए। ताकि लोगों को खतरे से मुक्ति मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।