Jharkhand Government to Establish Training Centers for Youth Employment in Majhgaon युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खोला जायेगा प्रशिक्षण केंद्र - निरल पुरती, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Government to Establish Training Centers for Youth Employment in Majhgaon

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खोला जायेगा प्रशिक्षण केंद्र - निरल पुरती

झारखंड सरकार मझगांव विधानसभा में युवाओं के लिए रोजगार के विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षण केंद्र खोलने जा रही है। विधायक निरल पुरती ने कहा कि महिलाएं अब आत्मनिर्भर होंगी, और सरकार उन्हें अधिक आय का स्रोत...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 12 April 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खोला जायेगा प्रशिक्षण केंद्र -  निरल पुरती

चाईबासा। मझगांव विधानसभा में रोजगार के लिए विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण केंद्र खोलकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। यह बातें मझगांव विधानसभा के मंझारी प्रखंड में लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा विभाग द्वारा डीएमएफटी मद से रोलाडीह पंचायत के ग्राम दोकट्टा में दोकट्टा मेन चौक से लेकर गुनियावासा होते हुए शिव मंदिर चौक तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन सह आधारशिला कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मझगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक निरल पुरती ने कहा। विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार मंईया सम्मान योजना से महिलाओं के जीवन में एतिहासिक बदलाव लाने का कार्य किया है। अब महिलाएं अपने जरुरत के छोटी-बड़ी चीजों को खूद पूरा कर रही है। महिलाओं को भाजपा ने हमेशा वोट बैंक समझ कर इस्तेमाल किया। लेकिन हेमंत सोरेन ने एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए उन्हें सम्मान और स्वाभिमान दोनों देने का कार्य किया है। आगे सरकार की महिलाओं के लिए बड़ी योजना तैयार कर रही है, जिससे सिर्फ महिला ढाई हजार नहीं बल्कि 15 से 20 हजार रुपये आमदनी का श्रोत मिल सके। जिस प्रकार मझगांव विधानसभा के काठभारी में युवतियों को सिलाई सेंटर के द्वारा प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उसी प्रकार का अन्य चीजों का सेंटर भी मझगांव विधानसभा के चारों प्रखंड मझगांव, कुमारडुंगी, तांतनगर व मंझारी में खोलने की योजना है। जिससे महिलाओं व बेरोजगारों को अपने घर में ही रोजगार मिल सके। युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्लान मझगांव विधानसभा में तैयार किया जा रहा है। जिससे स्थानीय युवा दूसरे राज्य में रोजगार के लिए नहीं भटके। साथ ही मझगांव विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के अनुसार ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ही स्थानीय ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाली समेत अन्य समस्या को लेकर विधायक को अवगत कराये। जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए ही आये हैं, जो भी समस्या है उनका निराकरण संबंधित विभाग से संपर्क कर तत्काल ही कराया जायेगा। इस मौके पर पडसा पंचायत पूर्व मुखिया चंद्रमोहन बिरुवा,पूर्व मुखिया पिलका श्रीराम सोरेन, रोलाडीह मुखिया जाम्बीरा बोयपाई, रोलाडीह पंसस हुरदुब पुर्ती, ग्रामीण मुंडा रामेश्वर कुंकल, वार्ड सदस्य हेलेन बोयपाई, पुष्पलता नायक, झामुमो मंझारी प्रखंड अध्यक्ष लाला राउत, सचिव कैरा सोय, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गोप, उपाध्यक्ष सुभाष तामसोय, कार्यकारणी सदस्य माथुरा तामसोय, सह सचिव श्रीवंत बारीक, संगठन सचिव विजय सिंह बारी, संतोष बिरुवा, रोलाडीह पंचायत सचिव बैशागु गोप, प्रखंड कार्यकारणी सदस्य अमित गोप, इपिलसिंगी पंसस अनिल कुमार चाम्पिया, पंगा पंचायत सचिव सिद्धेश्वर कुंकल, पंकज बिरुवा, ओयवोन बिरुवा, सन्नी भूमिज समेत अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।