पैनी कला और सोहाद गांव में चलाया गया जागरुकता अभियान
पैनी कला और सोहाद गांव में चलाया गया जागरुकता अभियान पैनी कला और सोहाद गांव में चलाया गया जागरुकता अभियान पैनी कला और सोहाद गांव में चलाया गया जागरुकत

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के पैनीकला और सोहाद गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया गया। पैनी कला गांव में चलाए गए जागरुकता अभियान का नेतृत्व पीएलवी मनीष कुमार ने किया। वही सोहाद गांव में आयोजित जागरूकता अभियान का नेतृत्व हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव में संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पीएलवी के द्वारा दोनों गांव में बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, नालसा की योजना से जुड़े कानून के बारे में बताया गया। वहीं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।। ग्रामीणों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उत्प्रेरित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।