कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ प्रारम्भकलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ प्रारम्भकलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्रचंड

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखण्ड के आरसेल कुट्टी रंगेनिया गांव में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कलशयात्रा में जिप सद्स्य देवनन्दन साहू, झामुमो नेता मनोज चंद्रा, पूर्व विधायक गणेश गंझू शामिल हुए। झामुमो नेता ने श्रद्धालुओ को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में 1151 श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु कलश उठाकर मानत नदी पहुंचे, जहां श्रद्धालुओ ने यज्ञाचार्य मधुसुदनाचार्य जी महाराज के विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा। उसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचकर कलश को स्थापित किया। इस दौरान जय श्री राम, हरे रामा, हरे कृष्णा, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो का जयकारे लगाये।
इस दौरान श्रद्धालुओ के बीच शरबत का वितरण किया गया। यज्ञ प्रारंभ होते ही सम्पूर्ण गांव भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य ने कहा कि यज्ञ करने से गांव में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यज्ञ समिति अध्यक्ष रामलाल उरांव व मीडिया प्रभारी राजेश साहू ने बताया यज्ञ 14 मई से लेकर 20 मई तक चलेगा। यज्ञ में अयोध्या, बनारस से प्रवचन के लिए लोग पहुंच रहे है। सांध्यकालीन भजन कीर्तन प्रवचन, कृष्णलीला और रामलीला का कार्यक्रम होगा। साथ ही हर दिन भंडारे का भी आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में प्रमुख रोहन साव, मुखिया वीणा देवी, कृष्णा साव, अमर राय, सूर्यबली प्रसाद, बाली ठाकुर, मनोज सिंह, अभिषेक कुमार, यज्ञ समिति के सचिव लाला प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष सुनील साव, मनोज साव, विकास कुमार यादव, रामेश्वर साव, तापेश्वर यादव, नंदकिशोर सिंह, अर्जुन सिंह भोगता, कौलेश्वर भुइया, नरेश सिंह, सुरेश कुमार पंडित, प्रमोद साहू, रमेश भारती, झल्लू यादव, संतोष भारती, सुरेश सिंह, शम्भू साव,उपेंद्र सिंह,दयानिधि सिंह सहित बड़ी संख्या में यज्ञ समिति के सदस्य, संयोजक मंडली और श्रद्धालु महिलाएँ व पुरुष शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।