3 मई को रांची में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली
कांग्रेस पार्टी 3 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली की तैयारी के लिए पालोजोरी में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी...

पालोजोरी,प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की 3 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली का कार्यक्रम है। केंद्रीय कमेटी के निर्देश के आलोक में इस रैली का आयोजन होना है। कांग्रेस पार्टी इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। रैली की सफलता को लेकर जिला कमेटी प्रखंडवार बैठक कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को पालोजोरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक स्थानीय सुभाष चौक पास आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल,प्रखंड संयोजक सिराज अंसारी सहित जिला से आए कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी ने की। बैठक के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक सहित कांग्रेस अधिवेशन व नई दिल्ली में जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठन सृजन व संविधान बचाओ अभियान रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। 22 अप्रैल को रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में संविधान बचाओ अभियान के तहत रैली का आयोजन 3 मई को रांची के पुरानी विधानसभा मैदान में आयोजित होनी है। इसे सफल बनाने के लिए पालोजोरी प्रखंड से भी भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगें। जिला महासचिव ने कहा कि संगठन सृजन के तहत प्रखंड व मंडल कमेटी को पुनर्गठित कर पंचायत व बूथ कमेटियों का भी नए सिरे से पुनर्गठन कर इसे मजबूत करना है। प्रखंड पर्यवेक्षक नजाबुल अंसारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को बदलना चाह रही है। लेकिन भाजपा के मंसूबो को सफल नहीं होने देंगें। देश की एकता व अखंडता को ध्वस्त करने के नापाक इरादों को भी देश के नागरिक नाकाम कर देंगें। इसके लिए कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाना होगा।
पहलगाम घटना को लेकर जताया शोक: बैठक के अंत में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सभी निर्दोष सैलानियों के प्रति शोक जताया गया व उनकी आत्मा की शांति व उनके परिजनों को सांत्वना देने के मकसद से दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही घटना की कड़ी निन्दा की गई। इस बैठक में प्रखंड संयोजक सिराज अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी सुभाष चन्द्र मंडल, कृष्णा पासवान ने भी कांग्रेस की मजबूती को लेकर अपने विचार रखें। बैठक में समशेर अंसारी, प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी अनिश राजा,अलि हुसैन,अनवर अंसारी, बासुदेव कुमार,आयज अहमद,सरफराज आलम, तस्लीम अंसारी,मो. सकील अंसारी, मुस्तकीम मिंया,मो. फजूल हक, सद्दाम अंसारी,बिना भंडारी,पारस कांत राणा,मो. अलीमुद्दीन,रमीज अंसारी, महमूद अंसारी, असुद्दीन अहमद,अबुतालिब,मो. लाल अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।