निगम ने किया अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री का भंडाफोड़
देवघर नगर निगम ने एक अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री जसीडीह क्षेत्र में गुपचुप तरीके से चल रही थी। नगर निगम ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया और आम जनता से अपील की...

देवघर,प्रतिनिधि। प्रतिबंधित अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादनकर्ता पर कार्रवाई करने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर विशाल सागर को पत्र लिखा गया था। जिस पर उपायुक्त द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए पत्र को नगर निगम को फॉरवर्ड किया गया। उस पर शनिवार को नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इसी क्रम में देवघर नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र अवस्थित वार्ड संख्या 5 में एक अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री निगम क्षेत्र के जसीडीह क्षेत्र में गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी।
जहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पाद देवघर शहर में सप्लाई किया जा रहा था। इस संबंध में नगर आयुक्त सह प्रशसक रोहित सिन्हा ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे पर्यावरण के हित में प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करें। इसके साथ ही कपड़े से बने थैले का उपयोग करें और प्लास्टिक को पूरी तरह से नकारें। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देवघर नगर निगम को दें। नगर निगम द्वारा अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री से उत्पादित प्लास्टिक जब्त करते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की छापेमारी टीम में नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ,मनोज कुमार गुप्ता व पुलिस फोर्स मौजूद थे। छापेमारी की टीम ने अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में प्लास्टिक के एकल उपयोग का थैला जब्त किया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई झारखंड सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध के तहत की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।