Dr B R Ambedkar s 135th Birth Anniversary Celebrated Call for Economic and Social Equality समाज में जातिय विषमता बड़ी चुनौती : घनश्याम, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDr B R Ambedkar s 135th Birth Anniversary Celebrated Call for Economic and Social Equality

समाज में जातिय विषमता बड़ी चुनौती : घनश्याम

मधुपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और घनश्याम ने कहा कि आज देश में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने गांधी और अंबेडकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 15 April 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
समाज में जातिय विषमता बड़ी चुनौती : घनश्याम

मधुपुर प्रतिनिधि बावनबीघा संवाद परिसर में सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। मौके पर घनश्याम ने कहा कि बाबा साहेब ने वर्ष 1949 में कहा था कि हम राजनीतिक आजादी को अमली जामा पहना रहे हैं, लेकिन हम एक बड़े द्वंद की ओर जा रहे हैं। सत्ता पर काबिज रहने वाले लोग और वंचितों के बीच संघर्ष बढ़ेगा। आर्थिक और सामाजिक आजादी की बात आगे नहीं बढ़ी जो बाबा साहब चाहते थे। यह आज बड़ी चुनौती है। देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। आर्थिक विषमता आज काफी बढ़ गई है। आज भी समाज में जातीय विषमता है। धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र नहीं बन पाया। हमें एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना होगा। आज गांधी और अंबेडकर के विचारों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। कुछ लोग इनके विचारों के बीच भी मतभेद फैला रहे हैं। मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।