मृतक का फर्जी ठेपा लगा फ़सल बीमा की 48 हजार की अवैध निकासी
सोनारायठाढ़ी में एक आदिवासी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके खाते से फर्जी तरीके से 48 हजार रुपए की निकासी हुई। बैंक में मृतक के बेटे ने जानकारी मांगी, तब यह मामला सामने आया। बैंक प्रबंधन ने अवैध निकासी...

सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि मृतक आदिवासी व्यक्ति का फर्जी ठेपा लगाकर फ़सल बीमा की 48 हजार रुपए की निकासी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला सारवां स्थित सहकारी को-ऑपरेटिव बैंक का है। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मानेशर हेंब्रम की मृत्यु 25 फरवरी 2024 को हो गई थी। उस बीच मृतक के नाम से फ़सल बीमा के नाम पर सहकारी को -ऑपरेटिव बैंक सारवां के खाते में 49374 हजार रुपए जमा हुए। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार मानेशर हेंब्रम की मृत्यु 25 फरवरी 2024 को हो गई थी। जबकि उनके खाते से 15 मई व 16 मई 2024 को क्रमशः 23000 व 25000 रुपए की निकासी बैंक से की गई है। यह मामला तब प्रकश में आया ज़ब मृतक के पुत्र महेंद्र हेंब्रम राशि की निकासी की प्रक्रिया जानने बैंक पहुंचा। बताया जाता है कि बैंक से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जाने लगी। तब उसने किसी तरह बैंक खाते का डिटेल्स संबंधित अन्य ब्रांचों से लिया। मृतक के खाते से निकासी कैसे हुई। उसके मृतक पिता का अंगूठा का निशान किसने लगाया, गंभीर विषय है।
क्या कहते हैं बैंक मैनेजर : इस बारे में गुरुवार को ज़ब सहकारी को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक विश्वजीत कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अवैध निकासी की जानकारी मिली है। जरका टू के बीसी शेखर कुमार का ख़ाता होल्ड कर दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।
क्या कहते हैं बीसी : वहीं बीसी शेखर कुमार ने बैंक मैनेजर पर ही अवैध निकासी करने का आरोप लगाया है। कहा कि मृठक का अंगूठा लगाकर बैंक से निकासी की गई है। बैंक से निकासी करने में बैंक अधिकारी दोषी है। बीसी ने बैंक मैनेजर के आरोपों को मनगढंत व निराधार बताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।