Hospitality Champions Challenge Annual Sports Festival Kicks Off at FCI Deoghar फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में हॉस्पिटालिटी चैंपियंस चैलेंज का आगाज , Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsHospitality Champions Challenge Annual Sports Festival Kicks Off at FCI Deoghar

फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में हॉस्पिटालिटी चैंपियंस चैलेंज का आगाज

देवघर में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में वार्षिक खेल उत्सव हॉस्पिटालिटी चैंपियंस चैलेंज की शुरुआत हुई। उद्घाटन में मुख्य अतिथि ने साइकिल चलाकर एफसीआई की दूरी तय की। विभिन्न खेलों में छात्रों ने प्रतिभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 9 April 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में हॉस्पिटालिटी चैंपियंस चैलेंज का आगाज

देवघर,प्रतिनिधि। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) देवघर परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव हॉस्पिटालिटी चैंपियंस चैलेंज का आयोजन उत्साह के साथ शुरू हुआ। मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा खेल के स्प्रीट में दोनों ने देवघर से एफसीआई की दूरी साइकिल से तय की। खेल उत्सव का औपचारिक उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ. नृपेंद्र सिंह लिंगवाल,मुख्य अतिथि जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक व विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने संयुक्त रुप से किया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, रस्सा खींच, बैडमिंटन, कैरम और वॉलीबॉल शामिल था। इन खेलों में छात्रों और प्रशिक्षुओं ने अपनी शारीरिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसी बीच एक विशेष रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एफसीआई देवघर के बच्चों और कुमैठा स्टेडियम के प्रशिक्षुओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मौके पर मुख्य अतिथि नरेश रजक ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास करता है। वहीं विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि यह खेल उत्सव शिक्षा और खेल के बीच संतुलन का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह युवाओं में सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देता है। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य डॉ. नृपेंद्र सिंह लिंगवाल ने कहा कि हॉस्पिटालिटी चैंपियंस चैलेंज सिर्फ एक खेल का आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे छात्रों के सर्वांगीण विकास का हिस्सा है। हॉस्पिटालिटी उद्योग में सफलता के लिए केवल तकनीकी कौशल ही काफी नहीं, बल्कि नेतृत्व, टीमवर्क और दबाव में काम करने की क्षमता भी जरूरी है। यह आयोजन इन गुणों को निखारने में मदद करता है। पहले दिन की सफलता के बाद दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं को लेकर भी सभी में उत्सुकता बनी हुई है। आयोजकों ने संकेत दिया है कि दूसरे दिन और भी रोमांचक खेल और गतिविधियां होंगी। जिनमें पुरस्कार वितरण समारोह भी शामिल होगा। यह खेल उत्सव निस्संदेह फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बनकर उभरा है, जो छात्रों और प्रशिक्षुओं के बीच एकता और उत्साह का प्रतीक बना रहेगा। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।