Jharkhand Mukti Morcha Meeting Focus on Unity and Development Plans जन-जन तक पहुंचाना है जनकल्याणकारी योजना : हफीजुल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsJharkhand Mukti Morcha Meeting Focus on Unity and Development Plans

जन-जन तक पहुंचाना है जनकल्याणकारी योजना : हफीजुल

मधुपुर में झामुमो की जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मंत्री हफीजुल हसन ने संगठन के सदस्यों को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना की गई और आगामी 27 मई को सरना धर्म कोड...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 21 May 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
जन-जन तक पहुंचाना है जनकल्याणकारी योजना : हफीजुल

मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय केलाबगान स्थित एक निजी आवास में जिला कमेटी विस्तारीकरण की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी हफीजुल हसन, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू सभी जिले के पदाधिकारी केंद्रीय समिति सदस्य एवं प्रखंड अध्यक्ष , सचिव पूर्व मंच मोर्चा के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर मंत्री ने संगठन के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि संगठन के किसी भी व्यक्ति द्वारा एक दूसरे का टांग खींचने का कोशिश नहीं करें, सभी मिलजुल कर संगठन को आगे बढ़ने का काम करें।

प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक कर जन समस्या का समाधान करते हुए सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि आज हेमंत सोरेन झारखंड के नेता नहीं विश्व में आदिवासी के बड़े नेता बनकर उभरे हैं। पूरे विश्व में हेमंत सोरेन का नाम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले 5 वर्षों की कार्यकाल में कई बड़े काम किए हैं। जिसका परिणाम है कि दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापस होते ही चुनाव में किए गए वादा को मंईयां सम्मान योजना से लेकर अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। सरकार आगे भी झारखंड के विकास को लेकर कई जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम कर रही है। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि देवघर जिला कमेटी में शेष पदों यथा संगठन सचिव 3, संयुक्त सचिव 4 पद का प्रस्ताव लेकर और कुल 9 मंच मोर्चा जैसे युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी, एसटी मोर्चा समेत अन्य का गठन में पदों का प्रस्ताव तैयार करने एवं केंद्रीय कार्यालय रांची भेजने के लिए जिलाध्यक्ष संजय शर्मा को अधिकृत किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी और केंद्रीय समिति सदस्य विचार विमर्श करते हुए अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। आगामी 27 मई को देवघर जिला के समहरणालय के समक्ष सरना धर्म कोड लागू करने के लिए हजारों की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता का जुटान होगा। जब तक आदिवासी सरना धर्म कोड आदिवासी धर्म कोड नहीं तब तक जनगणना नहीं के तर्ज पर आन्दोलन किया जाएगा । कौन-कौन थे उपस्थित: इस अवसर पर आंदोलनकारी चिन्हित आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, केंद्रीय समिति सदस्य भूपेन सिंह, नीलम देवी, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रकाश मण्डल, जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, इश्तियाक मिर्जा, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अबू तालिब अंसारी, मनोज दास, सिरी सिंह, सुरेश साह, राहुल चंद्रवंशी, गोपाल दास, प्रकाश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, अरबिंद यादव, नंदा यादव, मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष साकिर अंसारी, मरगोमुण्डा प्रखण्ड अध्यक्ष सोहन मुर्मू , देवघर प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, करौं सुनील हांसदा, सारठ प्रखण्ड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू ,पलाजोरी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, सोनारायठाड़ी प्रखंड अध्यक्ष सादिक अंसारी, सारवां सत्येंद्र हजरा, समीर आलम आदि अन्य उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।