मधुपुर में 16 स्थानों पर होगा पौधरोपण
मधुपुर,प्रतिनिधि। नगर निकाय में पर्यावरण बदलाव के रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा वूमेन फॉर ट्री अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 21 से 23 म

मधुपुर,प्रतिनिधि। नगर निकाय में पर्यावरण बदलाव के रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा वूमेन फॉर ट्री अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 21 से 23 मई तक कुल 3 दिवसीय कार्यक्रम मधुपुर नगर परिषद में आयोजित की गयी। नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू के निर्देशानुसार शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न तालाब, सरकारी कार्यालय, पार्क, स्कूल आदि को चिन्हित करते हुए विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा तीन दिनों तक 16 स्थानों का निरीक्षण किया गया और कुल 1000 से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिसे आगामी मानसून के समय वृक्षारोपण चयनित जगह पर किया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पेड़ों का संरक्षण का काम भी दिया जाएगा। जिससे लगाए जा रहे पेड़-पौधे संरक्षित होकर बड़े होंगे और उनका लगातार देखभाल किया जाएगा। इस योजना से स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को एक रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आजीविका में सहयोग प्रदान होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम नगर परिषद के नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने बताया कि सरकार नगर निकाय को सभी दृष्टिकोण से संरक्षित और मजबूत करने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत वूमेन फॉर ट्री अभियान चलाया गया है। जिसमें शहर को हरा भरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है और पेड़ पौधों को संरक्षित करने का काम निकाय में संचालित डे-एनयूएलएम योजना के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा। जिससे महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में रीना कुमारी, रेखा कुमारी, रंजू देवी, ललिता देवी, वीणा सिंह, कविता रजक, रेणु देवी, निरमा देवी, सुमन देवी आदि ने भाग लिया। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभाकर चौधरी ,नीरज कुमार, राजेश झा, राजीव रंजन आदि का विशेष योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।