Chadak Puja Preparations Underway in Dhanbad Rituals Fairs and Devotion चड़क पूजा की शुरुआत 13 से, 15 को लगेगा मेला, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsChadak Puja Preparations Underway in Dhanbad Rituals Fairs and Devotion

चड़क पूजा की शुरुआत 13 से, 15 को लगेगा मेला

धनबाद में चड़क पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। 13 अप्रैल से पूजा की शुरुआत होगी जिसमें सामूहिक रूप से भोक्ता शामिल होंगे। 14 अप्रैल को उपवास और भक्ति जागरण होगा, जबकि 15 अप्रैल को मेला लगेगा। इस बार...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 11 April 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
चड़क पूजा की शुरुआत 13 से, 15 को लगेगा मेला

धनबाद, वरीय संवाददाता लोकपर्व चड़क पूजा में अब महज दो दिन ही शेष हैं। 13 को नहाय खाय के साथ चड़क पूजा की शुरुआत हो जाएगी। सभी चड़क पूजा समिति भोक्ताओं के साथ इसकी तैयारी में जुट गई हैं। शहर में भेलाटांड़, मनईटांड़ सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक रूप से भोक्ता घुमते हैं। मेला लगता है। गुरुवार को मनईटांड़ बस्ती भोक्ता मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि पूजा की शुरुआत 13 अप्रैल को संजोत सह फलाहार से होगी। दूसरे दिन 14 अप्रैल को उपवास एवं रात्रि में भक्ति जागरण होगा। तीसरे दिन 15 अप्रैल को मंदिर परिसर में मेला लगाया जाएगा। मेला में पूजा समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया जाएगा। अंतिम दिन 16 अप्रैल को पारण होगा।

समिति के सचिव बलराम महतो ने बताया कि यहां चड़क पूजा करीब सौ वर्षों से हो रही है। इस बार पूजा में करीब 350 शिव भक्त अपने शरीर पर कील चुभोकर खूंटा पर घूमकर आस्था का परिचय देगें। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद मदन महतो, उपाध्यक्ष अरुण चंद्र महतो, वार्ड नंबर 30 के पार्षद प्रतिनिधि मुकेश महतो, सह सचिव जयलाल महतो, पप्पू महतो, रवि सोनी, बड़े महतो, दिनेश महतो, धनंजय महतो, रंजीत रवानी, विकेश भगत, राहुल कुशवाहा, राजेंद्र महतो आदि जुटे हैं।

भेलाटांड़ में लगेगा मेला

भेलाटांड बस्ती में भी चड़क पूजा होगी। यह आयोजन नवयुवक समिति भेलाटांड़ करती है। समिति के अध्यक्ष शक्ति महतो ने बताया कि 13 को नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। 15 अप्रैल खूंटा गाड़ कर भोक्ता घुमाया जाएगा। इससे पूर्व रात्रि जगारण होगा। बताया कि यह पर्व नववर्ष का भी प्रतीक है। भोक्ता मुख्य रूप से शिव की आराधना करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।