Congress Accuses BJP of Political Vendetta in National Herald Case नेशनल हेराल्ड केस कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध : डोली , Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCongress Accuses BJP of Political Vendetta in National Herald Case

नेशनल हेराल्ड केस कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध : डोली

धनबाद में कांग्रेस प्रवक्ता डोली शर्मा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 23 April 2025 06:31 AM
share Share
Follow Us on
नेशनल हेराल्ड केस कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध : डोली

धनबाद, विशेष संवाददाता नेशनल हेराल्ड केस कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ एक राजनीतिक प्रतिशोध है। यह मामला न तो कानूनी आधार पर टिकता है और न ही नैतिक आधार पर। इसका उद्देश्य केवल कांग्रेस नेताओं को बदनाम करना, उनकी छवि को धूमिल करना और देश के वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना है। उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा ने धनबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाती है। परिवार को तोड़ती है। बंगाल में भाजपा यही कर रही है। कांग्रेस सच के साथ है। बंगाल के मेडिकल कॉलेज में लड़की के साथ अत्याचार हुआ तो सबसे पहले कांग्रेस बोली। भाजपा की तरह राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस काम नहीं करती है।

भाजपा जानती है कि वह महंगाई, बेरोजगारी और लोकतंत्र के संघर्ष जैसे मुद्दों पर कांग्रेस का सामना नहीं कर सकती। इसलिए वह ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड एक राष्ट्रीय विरासत है, जिसकी स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू और स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी। यह एक गैर लाभकारी मीडिया हाउस है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाना है, लेकिन मोदी सरकार सच्चाई से डर रही है। आज जब देश में पत्रकारिता खतरे में है। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस देशभर में जनता के बीच जाएगी और सच्चाई सामने लाएगी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, अर्चना राय, सीता राणा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस में शामिल हुई अर्चना राय

राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा के समक्ष अर्चना राय नामक महिला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डोली शर्मा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। अर्चना राय कुसुम विहार में रहती हैं और राजनीतिक रूप से सक्रिय भी हैं।

धनबाद के पत्रकारों को न्याय मिलेगा

धनबाद के पत्रकारों पर हमले संबंधी सवाल पर डोली शर्मा बोली कि पत्रकारों को न्याय मिलेगा। कांग्रेस पत्रकारों के साथ है। एक प्रक्रिया है। प्रक्रिया के तहत पार्टी मामले को देख रही है। मालूम हो कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता राशिद रजा अंसारी और उनके परिजनों ने पत्रकारों पर हमला किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।