Dhanbad Heatwave Temperature Soars to 41 C Rain Relief Expected on April 26 41 डिग्री तापमान में झुलस रहा धनबाद, 26 को राहत की उम्मीद, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Heatwave Temperature Soars to 41 C Rain Relief Expected on April 26

41 डिग्री तापमान में झुलस रहा धनबाद, 26 को राहत की उम्मीद

धनबाद में गर्मी ने सितम ढा रखा है, तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। उमस के कारण लोग परेशान हैं और राहत के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी दी है। 26...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 23 April 2025 06:31 AM
share Share
Follow Us on
41 डिग्री तापमान में झुलस रहा धनबाद, 26 को राहत की उम्मीद

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में गर्मी सितम ढा रही है। 24 घंटे में पारा एक डिग्री चढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया। गर्मी का सितम ऐसा है कि पंखे-कूलर भी इससे राहत नहीं दिला पा रहे हैं। उमस की वजह से दिनभर शरीर से पसीना टपक रहा है। राहत के लिए अभी चार दिनों का इंतजार करना होगा। 26 को बारिश की संभावना है।

मंगलवार को दिन की शुरुआत ही उमस वाली गर्मी से हुई। कड़ी धूप के बीच उमस ऐसी कि नहाने के बाद लोग पसीने से दोबारा नहा ले रहे हैं। दिनभर कड़ी धूप से चेहरे झुलसते रहे। आंखों में चश्मा और चेहरे को ढंकने के लिए गमछा-रूमाल भी इस गर्मी में राहत नहीं दिला पा रहे थे। गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था। दोपहर बाद तो इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आ रहे थे। मौसम विभाग ने संताल-कोयलांचल में अगले तीन दिनों तक हीट वेब चलने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से गर्मी से बचाव का उपाय करके ही घर से बाहर निकलने का सुझाव दिया गया है।

--------

26 अप्रैल से धनबाद में राहत की उम्मीद

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को धनबाद समेत आसपास के जिलों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही हल्की बारिश भी होगी। बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। उमस से परेशान लोगों को अब बारिश का इंतजार है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।