Dhanbad Schools Adjust Timings Due to Rising Temperatures गर्मी के कारण स्कूलों का पब्लिक स्कूलों का समय बदलना शुरू, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Schools Adjust Timings Due to Rising Temperatures

गर्मी के कारण स्कूलों का पब्लिक स्कूलों का समय बदलना शुरू

धनबाद में बढ़ती गर्मी के कारण विभिन्न पब्लिक स्कूलों ने अपने समय में बदलाव करना शुरू कर दिया है। डिनोबिली स्कूल 6:50 बजे और कार्मेल स्कूल 6:45 बजे से संचालित होंगे। सभी कक्षाओं की छुट्टी 12 बजे तक कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 23 April 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी के कारण स्कूलों का पब्लिक स्कूलों का समय बदलना शुरू

धनबाद, मुख्य संवाददाता अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व झुलसा देने वाली गर्मी को देखते हुए जिले के विभिन्न पब्लिक स्कूलों ने समय में बदलाव करना शुरू कर दिया है। कई स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से पहले होगा। डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई बुधवार से सुबह 6:50 बजे से संचालित होगा। एलकेजी व यूकेजी की छुट्टी 11 बजे तक होगी। 12 बजे तक सभी क्लास की छुट्टी कर दी जाएगी। कार्मेल स्कूल धनबाद की कक्षाएं बुधवार से 6:45 बजे से संचालित होंगी। 11 बजे से छुट्टी होनी शुरू होगी। 12 बजे तक सभी कक्षाओं की छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं अन्य स्कूलों की ओर से भी जल्द ही समय में बदलाव किया जाएगा। स्कूलों ने मंथन करना शुरू कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।