DVC HMKU Annual Meeting Addresses Labor Issues and Commitment to Equality श्रमिकों की लाइसेंस नीति पर हुई चर्चा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDVC HMKU Annual Meeting Addresses Labor Issues and Commitment to Equality

श्रमिकों की लाइसेंस नीति पर हुई चर्चा

डीवीसी हिंद मजदूर किसान यूनियन की हवार्षिक बैठक मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी हिंद मजदूर किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 5 May 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
श्रमिकों की लाइसेंस नीति पर हुई चर्चा

मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी हिंद मजदूर किसान यूनियन (एचएमकेयू) की मैथन इकाई की वार्षिक बैठक हुई। अपर्याप्त भेदभावपूर्ण नागरिक रखरखाव कार्य, मैथन अस्पताल व स्कूलों में खराब सुविधाएं, आकस्मिक श्रमिकों, ठेकेदार श्रमिकों की समस्याएं, तिमाही प्रस्तावित लाइसेंसिंग नीतियों पर चर्चा की गई। यूनियन प्रतिनिधि ने प्रबंधन के समक्ष सवाल उठाए जाने की बात कही गई। डीवीसी में हर श्रमिक वर्ग के पक्ष में खड़े होने की शपथ दिलाई गई। डीवीसी कर्मियों को जब भी जरुरत होगी एचएमकेयू उनके लिए खड़ी रहेगी। एचएमकेयू ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, अनुचित प्रथाओं को खत्म करने, समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में पहल करने का वादा किया है।

यूनियन ने डीवीसी में कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मांगों का प्रतिनिधित्व करने व उसे प्राप्त करने के लिए इकाई स्तर के साथ केंद्रीय स्तर पर भी प्रयास करेगी। मौके पर कार्यकारी केन्द्रीय अध्यक्ष मो फरीद, महासचिव सौगतो बनर्जी, उपाध्यक्ष रामलाल, मैथन इकाई अध्यक्ष देवमाल्य दास, उपाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार रजक, सचिव सत्येन्द्र नाथ वर्मा, संयुक्त सचिव इंद्रदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष तौसीफ खान, सहायक सचिव फैयाज आलम, लक्ष्मण प्रसाद पासवान, सुनील गोराई, बुद्धिनाथ मरांडी, जय किशन मंडल, अरुण गुप्ता, दीनबंधु सरकार, दीपनारायण सिंह, ओम प्रकाश लोहार, विजय शर्मा, भाबेश चक्रवर्ती, मोहन पंडित, विष्णु तुरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।