बाबूडीह से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
धनबाद में अटल अभियान चीते द्वारा बाबूडीह से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा की गई। विधायक राज सिन्हा और अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा...

धनबाद, वरीय संवाददाता अटल अभियान चीते की ओर से बाबूडीह से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व जिला स्कूल के ग्राउंड में सभी एकत्रित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व पार्षद अशोक पाल, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन भी हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को सम्मानित किया गया। इसके बाद डीजे पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए और महावीरी पताका व तिरंगा झंडा लहराते हुए नाचते-गाते लोग निकले, जो पॉलीटेक्निक होते हुए झाड़ूडीह पहुंचे। यहां शिव मंदिर में शोभायात्रा का स्वागत हुआ। आगे बेकारबांध में शिव मंदिर कमेटी व सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा सिटी सेंटर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पूर्व से मंच बनाया गया था, जहां भव्य स्वागत किया गया था। कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंफर गेट से सिटी सेंटर पर ट्रैफिक वन वे कर दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।