India-Pakistan Tensions Indian Army s Commitment to End Terrorism आर-पार की लड़ाई की बारी आ गई: कर्नल जेके सिंह, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIndia-Pakistan Tensions Indian Army s Commitment to End Terrorism

आर-पार की लड़ाई की बारी आ गई: कर्नल जेके सिंह

धनबाद में भारतीय सेना ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान तनाव अपने चरम पर है। सेना ने हालिया नृशंस घटना का जवाब देते हुए दुश्मन के कई हथियारों को नष्ट किया है। आतंकवाद को समाप्त करने की जरूरत पर जोर दिया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 9 May 2025 04:12 PM
share Share
Follow Us on
आर-पार की लड़ाई की बारी आ गई: कर्नल जेके सिंह

धनबाद। भारत-पाकिस्तान तनाव अपने चरम पर है। यह लड़ाई हमने शुरू नहीं की थी, लेकिन हम ही खत्म करेंगे। यह भारतीय सेना का संकल्प है। गुजरे दिनों में पहलगाम में जिस तरह से नृशंस घटना को अंजाम दिया गया, इसका उत्तर तो देना ही था। भारतीय सेना भरपूर जवाब दे रही है। इस बार जवाब सबूतों के साथ मिल रहा है। दुश्मन की मिसाइल, ड्रोल और जेट हवा में मार दिए गए। यह लड़ाई आर-पार की लड़ाई है। आतंकवाद को उनके मददगारों को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। कश्मीर में तैनाती के समय में भी कई ऑपरेशन में शामिल रहा हूं।

कई को लीड किया हूं। हिजबुल का जिला कमांडर अब्दुल रउफ मेरे हाथों मारा गया। एक अन्य ऑपरेशन में छह आतंकियों को पकड़ा गया, जिसमें एक पाकिस्तानी मूल का था। उससे जब बातचीत हुई तो आश्चर्य करने वाली बात कही। वह दो वर्षों के लिए बहाल किया गया था। उसे बताया कि था सीमा के उस पार कश्मीर में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। इसके बाद आतंकी संगठन उनके पीछे पड़ गए। एक बार उनपर ग्रेनेड से हमला किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस समय देश में एकता अखंडता और सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।