JMM Elects Hemant Soren as New President Announces Central Committee in Ranchi मथुरा समेत धनबाद के सात नेताओं को केंद्रीय कमेटी में जगह, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJMM Elects Hemant Soren as New President Announces Central Committee in Ranchi

मथुरा समेत धनबाद के सात नेताओं को केंद्रीय कमेटी में जगह

झामुमो के केंद्रीय महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को नया अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी ने केंद्रीय कमेटी की घोषणा भी की, जिसमें धनबाद के सात नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें टुंडी विधायक मथुरा महतो का नाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 16 April 2025 06:05 AM
share Share
Follow Us on
मथुरा समेत धनबाद के सात नेताओं को केंद्रीय कमेटी में जगह

धनबाद, प्रमुख संवाददाता रांची में आयोजित झामुमो के केंद्रीय महाधिवेशन में हेमंत सोरेन के रूप में पार्टी को नया अध्यक्ष मिला। इसके साथ ही झामुमो ने केंद्रीय कमेटी की भी घोषणा की। केंद्रीय कमेटी में धनबाद के सात नेताओं को जगह मिली है। इसमें टुंडी विधायक मथुरा महतो भी हैं।

महाधिवेशन के लिए धनबाद से भी झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से रांची में कैंप किए हुए थे। आखिरी दिन हेमंत सोरेन की ताजपोशी हुई। साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा हुई। इसमें धनबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, डॉ नीलम मिश्रा, नकुल महतो, सुखलाल मरांडी, सिराज रहमत और डबलू महता को केंद्रीय कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया है। बाघमारा प्रखंड कमेटी के नेताओं ने धनबाद से चुने हुए सभी केंद्रीय कमेटी के सदस्यों को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।