जामाडोबा जल संयत्र में 17 घंटे तक बिजली गुल, झरिया को नहीं मिला पानी
झरिया में आंधी-बारिश के कारण 17 घंटे बाद जामाडोबा जल संयंत्र में बिजली बहाल हुई। इससे जल भंडारण और सप्लाई ठप रही, जिसके कारण झरिया, जोड़ापोखर और पुटकी क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। मरम्मत के...

झरिया, वरीय संवाददाता आंधी-बारिश के कारण 17 घंटे बाद जामाडोबा जल संयत्र में बिजली बहाल हो गई। इसके कारण जामाडोबा जल संयंत्र से जल भंडारण और सप्लाई ठप रही। झरिया, जोड़ापोखर और पुटकी क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो पाई। झमाडा कर्मियों के अनुसार जामाडोबा फीडर से जल संयंत्र तक कई जगहों पर तार टूट गए थे। मरम्मत के बाद शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बिजली बहाल हुई है। उसके बाद प्लांट चालू किया गया है, लेकिन बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे जलापूर्ति बाधित हो जा रही है। झमाडा के कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पाई थी। बिजली मिली तो शनिवार को झरिया क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।