Sexual Harassment Case Against Health Worker in Dhanbad Medical College महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सहकर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSexual Harassment Case Against Health Worker in Dhanbad Medical College

महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सहकर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप

धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने विभाग के एक सरकारी कर्मचारी पर आरोप लगाया है। आरोपी ने अस्पताल अधीक्षक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 6 April 2025 05:14 AM
share Share
Follow Us on
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सहकर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने विभाग के ही एक सरकारी कर्मचारी पर यह आरोप लगाया है। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है। हालांकि शनिवार की दोपहर अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया के समक्ष आरोपी ने महिला कर्मचारी से माफी मांगी। इसके बाद मामला खत्म हुआ।

जानकारी के अनुसार पीड़िता करीब तीन महीने पहले आउटसोर्सिंग पर अस्पताल में नियुक्त हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसकी ड्यूटी पीजी ब्लॉक स्थित चर्म रोग विभाग के ओपीडी में लगी थी। महिला कर्मी का आरोप है कि विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी की नीयत उसके प्रति शुरू से खराब थी। वह बार-बार उसे असहज स्थिति में लाने की कोशिश करता है। उसने मामले की शिकायत अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से की। वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सीएस सुमन के अनुसार दोनों पक्षों को अधीक्षक कार्यालय में बुलाया गया था। वहां महिला कर्मी ने लिखित शिकायत करने से इनकार करते हुए आरोपी से मांगी मंगवाने की प्रस्ताव रखा। आरोपी ने अधिकारियों के समक्ष महिला कर्मी से माफी मांगी। इसके बाद मामला समाप्त हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।