डॉ शंभू कुमार ने राज्यपाल सह कुलाधिपति से की औपचारिक मुलाकात
दुमका के एसपी कॉलेज के शिक्षक डॉ शंभू कुमार ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक स्थिति पर चर्चा की गई। कुलाधिपति ने स्थायी कुलपति...

दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज के शिक्षक डॉ शंभू कुमार ने झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय सहित क्षेत्र की अनेक ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति द्वारा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय को एक स्थायी कुलपति नियुक्त करने के निर्णय का स्वागत किया और इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय की गुणवत्ता सुधार, आधारभूत संरचनाओं के विकास और छात्रों की समस्याओं के समाधान पर भी बल दिया गया। यह बैठक उच्च शिक्षा और क्षेत्रीय विकास के संदर्भ में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।