बीडीओ ने की धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा
रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक की। बैठक में लैंप्स संचालकों को धान खरीदने और किसानों को पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए। सभी लैंप्स संचालकों...

रामगढ़ प्रतिनिधि प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में धान अधिप्राप्ति के प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के कुल पांच धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैंप्स) के संचालकों ने भाग लिया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में लैंप्स संचालकों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित विभागीय मानकों को अक्षरश:अनुपालन करते हुए लक्ष्य के आधार पर धान क्रय करने का निर्देश दिया. सभी लैंप्स संचालकों को अधिक से अधिक संख्या में किसानों को पंजीकृत करवाने एवं धान क्रय करने का निर्देश दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लैंप्स संचालकों यह भी निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में क्रय किये गये धान लैंप्स के भंडार में या मिल में ही रहे. भौतिक सत्यापन में अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. रामगढ़ प्रखंड में धान अधिप्राप्ति हेतु कुल पांच लैंप्सों में धान की खरीदारी हो रही है, जिसका लैंप्सवार लक्ष्य रामगढ़ लैंप्स - 15000 क्वींटल प्राप्ति 2871क्विंटल, अमड़ापहाड़ी लैंप्स - 15000 क्विंटल प्राप्ति4059क्विंटल, लतबेरवा लैंप्स - 10000प्राप्ति 2640क्विंटल, सीलठा ए - 5000 प्राप्ति 2236 क्विंटल एवं गमहरियाहाट लैंप्स द्वारा 5000 क्विंटल जिसमें प्राप्ति 1415 क्विंटल की गई है।प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लैंप्स प्रबंधकों को संयुक्त रूप से निदेश दिया की वे सभी ससमय धान क्रय करते हुए संबंधित मिल को भेजना सुनिश्चित करेंगे ताकि समय पर किसानों को राशि मिल सके।आज के आयोजित बैठक में ज़िला परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल,प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन,एवं सभी संबंधित लैंप्स प्रबंधक उपस्थित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।