सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की मौत
सरैयाहाट में 11 अप्रैल को सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल उत्तम कुमार सिन्हा (43) की शनिवार को सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से लौट रहा था, जब उसकी...

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। बीते 11 अप्रैल को सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल चरकापाथर गांव के उत्तम कुमार सिन्हा (43 बर्ष) का शनिवार की रात्रि सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि, शुंभेश्वरनाथ की ओर से अपने रिश्तेदार संजय कुमार दास के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान थनदारी मोड़ के निकट तीखा मोड़ के वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चालक एवं उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को इलाज हेतु 108 एंबुलेंस से सरैयाहाट सीएचसी लाया गया। जहां दोनों का इलाज चिकित्सक द्वारा किया गया। वहीं उत्तम को माथे में गहरी चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर अस्पताल रेफर कर दिया था। जिसका शनिवार की रात्रि सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। उसके मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर, उसके मौत से इस मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।