8th Grader Ankush Kumar Selected for 34th Sub Junior National Kabaddi Championship कबड्डी के राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa News8th Grader Ankush Kumar Selected for 34th Sub Junior National Kabaddi Championship

कबड्डी के राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित

मझिआंव के हाई स्कूल मोरबे के कक्षा 8 के छात्र अंकुश कुमार को 34वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। बिहार के गया में राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में झारखंड टीम की ओर से खेलने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 18 April 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
कबड्डी के राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित

मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल मोरबे के कक्षा 8 के छात्र अंकुश कुमार ने 34वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है। स्कूल प्राचार्य सह शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि 27 मार्च से 30 मार्च तक बिहार के गया जिले में राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उसमें झारखंड टीम की तरफ से स्कूल के छात्र अंकुश कुमार का चयन किया गया था। वहां उसके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। उसके राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर हेडमास्टर के अलावा सहायक शिक्षक राजेश कुमार तिवारी, रामसागर शुक्ला, जितेंद्र कुमार, राजकिशोर मेहता, तौसिफ रजा, हरेंद्र कुमार रवि सहित अन्य ने बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।