भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
फोटो कांडी एक-तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। त

कांडी। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने किया। यह यात्रा डूमरसोता मोड़ से शुरू होकर मुख्य बाजार तक गई। हाथों में तिरंगा लिए हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सैनिक जिंदाबाद सहित अन्य नारे लगा रहे थे। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राम लाला दुबे व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा में विनोद प्रसाद, राम लखन प्रसाद, शिव प्रसाद पांडेय, भोला मेहता, राजेंद्र पांडेय, देवेंद्र पांडेय, रामधनी पांडेय, अवधेश पांडेय, ईश्वर शुक्ला, कुलदीप पासवान, दिलीप पासवान, विष्णु उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।