Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDomestic Violence Usha Devi Severely Injured by Husband in Garhwa
मारपीट की घटना में महिला घायल
गढ़वा के कजराठ गांव में सुरेंद्र चौधरी की पत्नी उषा देवी को उसके पति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उषा ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने खेत में पानी पटाने के लिए कहा, मना करने पर उसने हमला किया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 27 April 2025 02:05 AM

गढ़वा। मेराल थानांतर्गत कजराठ गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी की पत्नी उषा देवी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में उषा ने आरोप लगाया है कि उसका पति सुरेंद्र शुक्रवार की रात 12 बजे खेत में जाकर पानी पटाने के लिए कह रहा था। उसपर मना करने पर पति ने मारपीट की। उसका पति अक्सर किसी न किसी बहाने से मारपीट करता है। जानकारी मिलने के बाद उसकी बहन डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी छटनी देवी ने उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।