Firework Accident Injures Jitendra Kumar Singh in Gadhwa पटाखा से जख्मी, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFirework Accident Injures Jitendra Kumar Singh in Gadhwa

पटाखा से जख्मी

गढ़वा के चेचरिया गांव के जितेंद्र कुमार सिंह को पटाखा फटने से गंभीर चोटें आई हैं। वह अपने गोतिया की शादी में शामिल होने के लिए गए थे, जहां पटाखे फोड़ते समय यह हादसा हुआ। घायल जितेंद्र को इलाज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 2 May 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
पटाखा से जख्मी

गढ़वा। केतार थानांतर्गत चेचरिया गांव निवासी परशु नारायण सिंह का पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह पटाखा से जलने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अपने गोतिया की शादी समारोह में बारात डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव गया हुआ था। वहां शादी समारोह में पटाखे फोड़ रहे थे। उसी क्रम में पटाखा उड़कर जितेंद्र को लग गया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।