Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFree Dental Checkup Camp Organized at Government School in Garhwa
डेंटल चेकअप कैंप आयोजित
गढ़वा में वनांचल डेंटल कॉलेज द्वारा शुक्रवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जतपुरा में मुफ्त डेंटल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों की दांतों की जांच की गई और उन्हें दवा व ब्रश वितरित...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 29 March 2025 01:34 AM

गढ़वा। वनांचल डेंटल कॉलेज के तत्वावधान में शुक्रवार को डेंटल चैकअप कैंप का आयोजन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जतपुरा में किया गया। फ्री डेंटल चैकअप कैंप का आयोजन डॉक्टर एके सिन्हा अस्पताल अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया। कैंप में विद्यालय के सभी बच्चों को दांत की जांच कर उनके बीच दवा व ब्रश वगैरह का वितरण किया। साथ ही दांत में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। कैंप में डॉक्टर मनोज, डॉक्टर देवजीत सहित अन्य ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।