मोटरसाइिकल दुर्घटना में घायल
कांडी के ओलमा मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में भिलमा गांव के निवासी बचन राम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम आठ बजे हुई, जब दूसरी मोटरसाइकिल से टकराने के बाद वह गिर गए। घायल को इलाज...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 18 April 2025 01:06 AM

कांडी। थानांतर्गत कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क स्थित ओलमा मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान भिलमा गांव निवासी बचन राम के रूप में की गई है। घायल को इलाज के लिए कांडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना गुरुवार शाम आठ बजे की है। लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। उसी दौरान किसी दूसरे मोटरसाइकिल चालक ने धक्का मार दिया। उससे वह गिरकर घायल हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।