मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल
थानांतर्गत पतीला-कसनप मुख्य सड़क स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल बरवाडीह के नजदीक एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर

कांडी। थानांतर्गत पतीला-कसनप मुख्य सड़क स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल बरवाडीह के नजदीक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। घायलों में से एक युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से गढ़वा के ऊचरी गांव के वार्ड तीन निवासी दिनेश राम का 26 वर्षीय पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरा युवक पतील गांव निवासी बताया जा रहा है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वहां से भी रेफर कर दिया गया। दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से सुंडीपुर की ओर से तेज गति से आ रहे थे।
उसी क्रम में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में धक्का मार दिया। उससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।