बीडीओ के तौर पर सतीश ने लिया प्रभार
मझिआंव में उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी सतीश भगत ने प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नियमों का पालन करने की सख्त...

मझिआंव। उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार रंका अनुमंडल में कार्यरत कार्यपालक दंडाधिकारी सतीश भगत ने प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार शुक्रवार को ग्रहण किया। उसके बाद उन्होंने प्रखंड के कर्मचारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी को शख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी कार्य नियम संगत करें अन्यथा किसी भी कर्मचारी या पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक के लंबे छुट्टी पर चले जाने के कारण प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को दिया गया था। अब यह प्रभार सतीश भगत को दिया गया। मौके पर मनरेगा के कनीय अभियंता राजेश कुमार श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार भारती, मनरेगा लेखा सहायक अखिलेश कुमार, पंचायत सचिव जय प्रकाश जायसवाल, महावीर महतो सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।